JNU में PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ की गई विवादित नारेबाजी के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. JNU प्रशासन ने नारेबाजी करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. दूसरी ओर छात्र संघ ने इस मुद्दे को वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया है.