तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में पिछले ढाई महीनों में छह हाथियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई है. तीन हाथी भैमाला के निजी जंगल में जलाशय के पास सड़े-गले शवों के रूप में पाए गए. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ने हाथियों की मौत की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित कर नमूने एकत्रित किए हैं.