मुंबई में एक बिल्डिंग की लिफ्ट में डिलीवरी बॉय ने पेशाब कर दिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद बिल्डिंग के लोगों ने डिलीवरी बॉय को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया. डिलीवरी बॉय ने शुरू में पेशाब करने से इनकार किया लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज देखकर अपनी गलती स्वीकार की.