शिमला में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं. भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन गिर गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. फोरलेन निर्माण के चलते भवन में पहले से ही गहरी दरारें आ गई थीं. है घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग डर के मारे अपने घर खाली कर रहे हैं.