रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में कांग्रेस सांसद शशि थरूर शामिल हुए. शशि थरूर ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष के बीच सहयोग का साझा रास्ता ढूंढना आवश्यक होता है. विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष के रूप में थरूर ने पुतिन के दौरे को भारत की संप्रभुता का प्रतीक बताया.