बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत हुई थी. मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है. भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.