बिहार कैबिनेट ने शहरी विकास के लिए विश्व बैंक के 500 मिलियन डॉलर लोन से नई योजना चलाने का फैसला किया है. कैबिनेट की मीटिंग में सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर माता सीता मेडिकल कॉलेज करने का फैसला किया है. साथ ही नगर निकाय चुनाव में अब बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार लोग घर बैठे ई-वोटिंग से मतदान कर सकेंगे.