रूसी तेल टैंकर एक्वा टाइटन में 7.7 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर शनिवार रात न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचने वाला है मध्यपूर्व एशिया में युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में 22 भारतीय ध्वज वाले कार्गो जहाज अभी भी फंसे हुए हैं शिपिंग महानिदेशालय ने अब तक 513 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में मदद की है