मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए प्रमुख एग्रीगेटर्स के साथ बैठक की. बैठक में दिल्ली में राइड-शेयरिंग और कारपूलिंग सेवाओं को शीघ्र पुनः शुरू करने पर चर्चा की गई. सरकार ने कारपूलिंग के लिए मजबूत फ्रेमवर्क पर काम शुरू करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया.