रानी-की-वाव गुजरात के पाटन में स्थित एक प्राचीन सीढ़ीदार कुआं है, जिसका निर्माण ग्यारहवीं सदी में हुआ था. इस कुएं की सात मंजिलें जमीन के नीचे हैं और इसमें 500 से अधिक मूर्तियां तथा हजारों नक्काशियां मौजूद हैं. रानी उदयमति ने इसे राजा भीमदेव प्रथम की स्मृति में वर्ष 1063 में बनवाया था, जो सरस्वती नदी के किनारे स्थित है.