रेलवे ने 8 घंटे पहले चार्ट बनाने के फैसले के बाद अब इमरजेंसी कोटे के बुकिंग नियमों में बदलाव किया है. इमरजेंसी कोटा वीआईपी, मेडिकल इमरजेंसी वाले यात्रियों या रेलवे कर्मचारियों के लिए होता है. इमरजेंसी कोटे की बुकिंग के लिए अब आवेदन जल्दी देना होगा. इससे चार्ट बनाने में होने वाली देरी कम होगी.