राहुल गांधी ने संसद में कई बार बोलने से रोके जाने का आरोप लगाया और इसे संसदीय इतिहास में अभूतपूर्व बताया. उन्होंने कहा कि सदन जनता की आवाज़ का मंच है, लेकिन विपक्ष को अपनी बात रखने से बार-बार रोका जाता है. अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी सदस्यों को नियमों के तहत बोलने का अधिकार है.