पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर मलेशिया से KZF के 2 आतंकियों को भारत लाकर गिरफ्तार किया. ये दोनों आरोपी पंजाब में रेलवे ट्रैक पर हमले और शांति भंग करने की साजिश रचने में शामिल थे. विदेश से पंजाब में आतंकियों को फंडिंग करने वाले इन दोनों आरोपियों को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा.