दिल्ली BJP के वरिष्ठतम नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में एम्स दिल्ली में निधन हो गया प्रोफेसर मल्होत्रा 1980 में दिल्ली BJP के पहले अध्यक्ष बनाए गए थे, तब कार्यालय दो कमरों में हुआ करता था वो 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रहे. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए उनके संघर्ष को याद किया जाता है