PM मोदी ने असम में कांग्रेस पर घुसपैठियों को जमीनें देने और अवैध कब्जों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में असम का विकास धीमा रहा और जनसांख्यिकी का संतुलन बिगड़ा. भाजपा सरकार असम की विरासत को सशक्त कर रही है और असमिया भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया है.