प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में परिवार और समर्थकों की मौजूदगी में हुआ. एनजीओ डीके फाउंडेशन ने प्रतीक यादव की मौत को हत्या बताया और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर छह गंभीर चोटों के निशान और खून जमने के साक्ष्य पाए गए हैं.