गुरुग्राम के सेक्टर-72 स्थित 220 KVA पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने से बड़ा बिजली संकट पैदा हुआ है. खराब ट्रांसफार्मर के कारण सेक्टर 15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66 KVA बिजली घर प्रभावित हुए हैं. बिजली संकट के चलते सेक्टर 15, 18 और 38 से 57 तक के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.