प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने कार पूलिंग अपनाई है. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने एक ही कार में यात्रा की है. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ईंधन बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है.