पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त भंडार होने की पुष्टि की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी तक स्थिर हैं और नहीं बढ़ाई गई सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर दस रुपये की कटौती की है