भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की सभी अटकलों को स्पष्ट रूप से खारिज किया है. पवन सिंह ने अपने भोजपुरी समाज को बताया कि उन्होंने किसी भी पार्टी को चुनाव के लिए जॉइन नहीं किया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है.