भोजपुरी पावरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने पवन सिंह को सलमान खान के साथ मंच साझा न करने की चेतावनी दी है. धमकी में पवन सिंह से मोटी रकम की मांग की गई और न देने पर गंभीर परिणाम की बात कही गई.