बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन के विरोध में बुधवार को भी संसद में खूब हंगामा हुआ. विपक्षी दलों ने कार्यवाही रोककर SIR पर चर्चा की मांग करते हुए 25 नोटिस दिए, जिन्हें खारिज कर दिया गया. बाद में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. सत्ता पक्ष के नेताओं ने जवाब दिया.