लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. राज्यसभा में मंगलवार को वंदे मातरम पर चर्चा होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह चर्चा शुरू करेंगे. लोकसभा में मंगलवार को चुनाव सुधार पर चर्चा होगी, जिसमें विपक्ष से राहुल गांधी बोल सकते हैं.