संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी हफ्ते की रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दलों की बैठक सोमवार को होगी. कांग्रेस स्पीकर की टिप्पणी और सांसदों के निलंबन को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का विचार कर रही है. विपक्ष भारत-अमेरिका के ट्रेड डील के संयुक्त बयान को लेकर मोदी सरकार पर सरेंडर करने का आरोप लगाएगा.