पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के पास सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, कोई जीवित नहीं बचा. दुर्घटना के बाद सेना की बचाव और राहत टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और जांच शुरू की गई.