लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस के दौरान कई मौकों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. राजनाथ के बयान पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कई सवाल उठाए तो ललन सिंह ने उन्हें जवाब दिया. अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया तो ओवैसी ने ट्रंप द्वारा कथित संघर्षविराम के ऐलान पर घेरा.