ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में सेना के तीनों अंगों के अधिकारियों ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वायुसेना की ओर से डीजी-एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारत की कार्रवाई सटीक और संतुलित थी. नेवी के डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारत ने परमाणु धमकी की हवा निकाल दी.