भारतीय नौसेना को 26 अगस्त को विशाखापत्तनम में दो स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट सौंपे जाएंगे. प्रोजेक्ट 17A के तहत देश में 7 नीलगिरी क्लास फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 5 जहाज परीक्षण में हैं. उदयगिरी नेवल डिज़ाइन ब्यूरो का 100वां डिज़ाइन शिप है, जो आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है.