झालावाड़ जिले के पिपलौदी गांव में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया. स्थानीय निवासियों ने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति प्रशासन को कई बार सूचित किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.