एनडीटीवी गुड टाइम्स रविवार को जम्मू-कश्मीर में डल झील पर कॉन्सर्ट आयोजित कर रहा है. बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम कश्मीर की वादियों को अपनी गायकी से और भी खूबसूरत बनाएंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए एनडीटीवी को बधाई दी है.