मुजफ्फरनगर में महिला सब इंस्पेक्टर रेनू चौधरी नेदो बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार किया है. बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट का माल बरामद हुआ है. घटना थाना तितावी के बघरा जंगल में हुई. बदमाशों ने कुछ दिन पहले बुजुर्ग महिला के कानों के कुंडल छीन लिए थे.