चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की हॉप एक्सपेरिमेंट ने चांद की सतह के बारे में नई वैज्ञानिक जानकारी दी है. शिव शक्ति पॉइंट की मिट्टी एक जैसी नहीं बल्कि कई अलग-अलग परतों में बंटी हुई पाई गई है. यह खोज भविष्य में नासा के आर्टेमिस मिशन और चांद पर इंसानी बेस बनाने की योजनाओं के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.