देशभर में मानसून सक्रिय है और मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है.