महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता उल्हास भोईर का गेमिंग जोन कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है. उल्हास भोईर ने स्कूली बच्चों के स्कूल यूनिफॉर्म में गेमिंग जोन में आने पर ज़ोन तोड़ने की चेतावनी दी थी. घटना के दौरान जब कर्मचारी ने उल्हास भोईर से सवाल किया तो उन्होंने गुस्से में आकर थप्पड़ मार दिया.