मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण भारत में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर अफवाहें और अस्थायी दबाव बढ़े हैं. घरेलू एलपीजी खपत तेजी से बढ़ी है जबकि उत्पादन स्थिर रहने से आयात पर निर्भरता बढ़ी है. भारत के एलपीजी आयात का अधिकतर हिस्सा पश्चिमी एशियाई देशों से आता है जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है.