मई महीने की शुरुआत में कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी ने भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल दिया है. IMD ने मई में हिमालयी तराई, पूर्वी तटीय राज्य, गुजरात में लू के सामान्य से अधिक दिन होने की संभावना जताई है. पूरे देश में मई में औसत वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.