सरकार ने हैदराबाद गजट लागू करने पर सहमति दी है, जिसमें मराठा समुदाय को कुनबी किसान जाति से जोड़ा गया है. आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल की मांग पर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले वापस लेने का निर्णय लिया गया है. कैबिनेट उप-समिति की बैठक में सरकार और आंदोलन नेतृत्व के बीच पहली औपचारिक बातचीत हुई, जिसमें सहमति बनी है.