मनाली से करीब 8 KM दूर नेहरू बांग कस्बे के पास स्थित नेहरू कुंड को स्थानीय लोग पंडित नेहरू से जोड़ते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार इस कुंड का पानी पोषक खनिज तत्वों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. बताया गया कि पंडित नेहरू ने मनाली में इस कुंड का पानी पहली बार पिया था और इसे बहुत पसंद किया था.