मालेगांव धमाके के सभी सात आरोपियों को मुंबई की विशेष अदालत ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी किया है. महबूब मुजावर ने बताया कि उन्हें RSS प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव और आदेश मिला था. मुजावर ने भगवा आतंकवाद की थ्योरी को पूरी तरह झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि ये थ्योरी ही गलत थी.