मलयालम एक्ट्रेस रिनी जॉर्ज ने केरल के एक युवा नेता पर तीन साल से आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से शिकायत की लेकिन नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उसे अहम पद भी दिए गए. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके अलावा अन्य कई महिलाओं को भी इसी नेता से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है.