केरल की अदालत ने अभिनेता दिलीप को 2017 में एक अभिनेत्री के अपहरण और बलात्कार के मामले में बरी कर दिया. अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष दिलीप की संलिप्तता साबित करने में असफल रहा है. वहीं 6 अन्य को दोषी पाया गया. अभिनेत्री का 17 फरवरी 2017 को अपहरण कर लिया गया था और दो घंटे तक उनका यौन उत्पीड़न किया गया.