नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई यूनिट ने सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. जांच में उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन, हाइड्रोपोनिक गांजा और गांजा गमीज समेत लगभग 25 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए गए. इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.