MVA ने आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए 17 में से 15 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया है. कांग्रेस को सात सीटें, शिवसेना (यूबीटी) को पांच और एनसीपी को तीन सीटें आवंटित की गई हैं. नासिक और नांदेड़ सीटों पर गठबंधन सहयोगियों के बीच आपसी मतभेद के कारण अभी भी चर्चा जारी है.