तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी के प्रति उनकी निष्ठा अटूट है और ऐसी ही बनी रहेगी. कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं जानता हूं कि कुछ लोग हैं, जो मुझ पर हमला करने का मौका तलाशते रहते हैं. तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से कल्याण बनर्जी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.