राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो में दोनों पक्षों की तरफ से पुरुष और महिलाएं एकदूसरे पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं. जो भी चपेट में आया, उसे भी नहीं बख्शा. कुछ दिन पहले भी मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था.