जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जीत के बेहद करीब है. CM अब्दुल्ला टीम का हौसला बढ़ाने हुबली पहुंचे. उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद जताई. तेज गेंदबाज औकिब नबी ने कर्नाटक के खिलाफ पांच विकेट लिए जबकि कामरान इकबाल ने बल्ले से महत्वपूर्ण रन बनाए.