जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है. डोडा जिले में बादल फटने से चेनाब नदी उफान पर है और पुल के पास सड़क धंसने से आवागमन बाधित हुआ है. वैष्णो देवी में भूस्खलन के कारण पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई और यात्रा स्थगित कर दी गई है.