मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध पर क्रूज हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अभी भी लापता हैं. हादसे में एक मां और उसका चार साल का बच्चा क्रूज के भीतर फंसे थे, जिनका शव एक-दूसरे से चिपके मिला. परिवार दिल्ली से पिकनिक मनाने बरगी बांध आया था, पिता और बेटी सुरक्षित बच गए जबकि मां-बच्चा नहीं बच सके.