इजरायल-US और ईरान के बीच सैन्य टकराव के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से कई भारतीय फंस गए हैं. महाराष्ट्र के धुले जिले के पर्यटक दुबई में फंसे हुए हैं और उनकी वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई है. MP और छत्तीसगढ़ के कई लोग ईरान और खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, जिनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी शामिल हैं.