इंदौर की श्रद्धा तिवारी सात दिनों से लापता थी और नाटकीय तरीके से अपने पति के साथ घर लौट आई है. श्रद्धा ने अपने कॉलेज के इलेक्ट्रिशियन करणदीप सिंह से शादी कर ली है जो पालदा का रहने वाला है. श्रद्धा शुक्रवार को एमआईजी थाने पहुंची जहां पुलिस उससे और उसके पति से पूछताछ कर रही है.